अलग रह रही पत्नी ने पति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, 7 साल पहले हुई थी शादी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Sep, 2017 09:31 AM

rape case

गांव चहेड़ू में पति से अलग रह रही उसकी पत्नी ने कथित तौर पर अपने पति पर उसके घर में घुसकर उसके........

फगवाड़ा (जलोटा): गांव चहेड़ू में पति से अलग रह रही उसकी पत्नी ने कथित तौर पर अपने पति पर उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस चौकी चहेड़ू में केस दर्ज करवाया है। पीड़िता रीना (काल्पनिक नाम) ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब 7 वर्ष पहले आरोपी सन्नी के साथ हुई थी।

शादी के बाद उसका पति उसके साथ जानवरों की तरह मारपीट करता था, जिसके चलते एक दिन वह अपने ससुराल घर को छोड़कर हमेशा के लिए गांव चहेड़ू स्थित अपने माता-पिता के घर आ गई। इस दौरान उसके माता-पिता ने उसे गांव में ही अलग घर बनवा दिया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब 4 माह पहले उसके पति ने उसके साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। इतना ही नहीं गत 31 अगस्त को फिर उसके पति ने उसके घर में जबरदस्ती घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने पीड़िता के बयान को आधार बनाकर उसके आरोपी पति जिसकी पहचान सन्नी पुत्र क मल कुमार वासी गांव खोजा पुलिस थाना राहों जिला शहीद भगत सिंह नगर के खिलाफ धारा-376(बी) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पति सन्नी पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!