Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Sep, 2017 08:40 AM
मोगा जिले के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने ही गांव के एक युवक पर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है......
मोगा (आजाद): मोगा जिले के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने ही गांव के एक युवक पर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है, जिसको उसके रिश्तेदारों द्वारा अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां महिला डाक्टर ने उसका मैडीकल करने के बाद जांच रिपोर्ट मैडीकल लैबोरेटरी को भेज दी। पीड़िता ने कहा कि वह एक बच्चे की मां है। उसके गांव के एक युवक से कथित प्रेम संबंध हो गए, जिसने उसको शादी करवाने का भी झांसा दिया, जिस कारण वह उसके जाल में फंस गई।
उसने कहा कि वह अपने पति को तलाक दे दें। वह उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करता रहा। बाद में उसने अब विवाह करवाने से इंकार कर दिया। पीड़ित महिला ने इस संबंध में पंजाब पुलिस के उच्चाधिकारियों को भी शिकायत की, जिन्होंने इस मामले संबंधी जांच करने का आदेश दिया। महिला ने कहा कि गत दिवस उक्त युवक उसे अपने साथ ले गया। वह उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली वस्तु पिलाकर एक गांव में ले गया, जहां उसने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर आई तथा रिश्तेदारों को सूचित किया, जिनके द्वारा उसे अस्पताल में लाया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस को इस मामले के बारे में अस्पताल द्वारा भी सूचित किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।