Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Aug, 2017 05:37 PM
नाबालिगा लड़की से द्ष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 1 को गिरफ्तार किया है।
होशियारपुर(अश्विनी): नाबालिगा लड़की से द्ष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 1 को गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म पीड़ित लड़की ने पुलिस के पास की शिकायत में कहा था कि आरोपी ने उसके साथ कई बार जबरदस्ती दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। मामले की जांच कर रही लेडी सब-इंस्पैक्टर परमजीत कौर ने बताया कि दुष्कर्म पीड़ित लड़की का मैडीकल सिविल अस्पताल में करवाया गया।
थाना बुल्लोवाल की पुलिस ने एक नाबालिगा से दुष्कर्म करने के आरोपी अजमेर सिंह उर्फ लवली पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव मनाल जिला ऊना को भारतीय दंडावली की धारा 376, 328 व प्रवैंशन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सैक्सुअल अफैंसिज एक्ट-2012 की धारा 6 के अधीन गिरफ्तार किया है।