Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Aug, 2017 03:05 PM
वाहिता के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में थाना जंडियाला की पुलिस ने ठेकेदार संदीप सिंह निवासी भलोजला के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोमल (काल्पनिक नाम) ने बताया कि वह ......
अमृतसर (संजीव): विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में थाना जंडियाला की पुलिस ने ठेकेदार संदीप सिंह निवासी भलोजला के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोमल (काल्पनिक नाम) ने बताया कि वह उक्त ठेकेदार के पास रोड़ी तोडऩे का काम करती है। विगत दिवस आरोपी उसे अपने मोटरसाइकिल पर बैठा अपने मामा जीत सिंह के गांव भंगवा में रोड़ी का काम दिखाने के लिए ले गया। जब उसने शाम को अपने घर जाने के बारे में कहा तो उसने जबरदस्ती अपने मामा के घर में ही रख लिया।
अगले दिन सुबह आरोपी का मामा उसे अमरकोट छोड़ गया, जहां ठेकेदार संदीप सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर से उसे रात वहीं रखा और रात भर अपनी हवस का शिकार बनाया। सुबह आरोपी ने उसे जंडियाला से ब्यास की बस पर बैठा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।