Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Aug, 2017 08:37 AM
एक गांव की विवाहित महिला ने अपने ससुर तथा देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का सिविल अस्पताल मोगा में मैडीकल चैकअप करवाया गया। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला (29) ने आरोप लगाया कि उसका पति विदेश गया हुआ है और वह घर में अकेली रहती है।
मोगा (आजाद): एक गांव की विवाहित महिला ने अपने ससुर तथा देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का सिविल अस्पताल मोगा में मैडीकल चैकअप करवाया गया। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला (29) ने आरोप लगाया कि उसका पति विदेश गया हुआ है और वह घर में अकेली रहती है।
गत 5 अगस्त को उसके ससुर ने उसे खाना बनाने के लिए घर बुलाया। जब वह खाना बनाने के लिए घर गई तो उसके साथ उसके ससुर तथा देवर ने दुष्कर्म किया। उसने इसकी जानकारी गण्यमान्य व्यक्तियों को दी और पुलिस को भी सूचित किया, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने पुलिस के उच्च अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है।