Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 May, 2017 10:40 AM
8 साल की 2 अबोध बालिकाओं को पारम्परिक नृत्य सिखाने की आड़ में नाबालिग शिक्षक उन्हें धार्मिकस्थल के शौचालय में ले गया और उनके साथ
लुधियाना(महेश): 8 साल की 2 अबोध बालिकाओं को पारम्परिक नृत्य सिखाने की आड़ में नाबालिग शिक्षक उन्हें धार्मिकस्थल के शौचालय में ले गया और उनके साथ गंदी बात की। इस पर बालिकाओं ने जब शोर मचाया तो आरोपी ने डर के मारे उन्हें छोड़ दिया। घर जाकर उन्होंने सारी बात अपने माता-पिता को बताई। इसके बाद लोगों ने शिक्षक की अच्छी तरह से खातिरदारी करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को लाकर लॉकअप में डाल दिया। आरोपी 16 साल का बताया जाता है। घटना शाम करीब 6 बजे संजय गांधी कालोनी की है।
उक्त धार्मिकस्थल में पिछले कई महीनों से पारम्परिक नृत्य सिखाया जाता है। जिसमें इलाके की कुछ बालिकाएं भी नृत्य सीखने जाती हैं। इन दिनों 4 बालिकाएं ही नृत्य सीखने आ रही थीं। जिनमें से 2 बालिकाएं आज किसी कारणवश नहीं आ पाई जोकि घर से बाहर गई हुई थीं। आरोपी उक्त इलाके का रहने वाला है और करीब एक सप्ताह पहले ही उसने नृत्य सिखाना शुरू किया था। शेष दोनों बालिकाओं के घर जाकर उन्हें अभ्यास करने का बहाना बनाकर अपने साथ धार्मिकस्थल पर ले आया। दोनों चचेरी बहनें बताई जाती है। इसके बाद आरोपी मौका पाकर उन दोनों को बहला-फुसलाकर शौचालय में ले गया। जहां उसने उनके साथ गंदी बात की। सूत्रों ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी धार्मिकस्थल के उपप्रधान का बेटा है, लेकिन अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई और न ही उसके परिवार वालों से संपर्क हो पाया।