नाबालिगा को अगवा कर किया दुष्कर्म, मौत

Edited By Updated: 18 May, 2017 12:09 PM

rape case

लड़की का स्कूल से अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में सिटी पुलिस ने 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मलोट(जुनेजा): लड़की का स्कूल से अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में सिटी पुलिस ने 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित नाबालिग लड़की की फाजिल्का जिले में कार हादसे के दौरान मौत हो गई थी। बच्ची की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिग लड़की 2 मई को सुबह 9 बजे घर से स्कूल गई थी, पर वह वापिस नहीं लौटी। उनको पता लगा कि उसकी बेटी का गागी पुत्र नत्थू राम वासी मुनी वाला व लवप्रीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह ने कार में अपहरण किया था। बाद में यह कार गांव राम सरा थाना बहावाला जिला फाजिल्का में हादसे का शिकार हो गई। इसमें लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे फरीदकोट मैडीकल कालेज में भर्ती कराया गया।

माया देवी ने बताया कि हादसे की शिकार लड़की ने मैडीकल कालेज में उसको बताया था कि उक्त दोनों ने उसे शादी का झांसा देकर अगवा किया था और बाद में दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। माया देवी के बयानों पर दोनों कथित आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!