Edited By Updated: 28 Apr, 2017 09:51 AM
निकटवर्ती गांव में घर में अकेली देख गूंगी व बहरी नावालिगा से दुष्कर्म करने के आरोप में सदर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
नकोदर (रजनीश): निकटवर्ती गांव में घर में अकेली देख गूंगी व बहरी नावालिगा से दुष्कर्म करने के आरोप में सदर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता के पिता अनिल पुत्र किशन पासवान ने दी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में शिव ठेकेदार रहता है। गत दिनों वह अपनी पत्नी के साथ किसी काम के चलते बाहर गया हुआ था और घर में उसकी बेटी अकेली थी। आरोपी शिव मौका पाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर गया।
पीड़िता गूंगी व बहरी होने के कारण अपने साथ हए हादसे के बारे में बता नहीं पाई। दुष्कर्म होने के बारे में तब पता चला जब वह गर्भवती हो गई। पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।