Edited By Updated: 25 Apr, 2017 03:58 PM
विवाह का झांसा दे युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने प्रिंस निवासी बड़ा हरिपुरा के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोमल (काल्पनिक नाम) ने बताया कि पिछले 3 वर्षों से उसकी आरोपी के साथ दोस्ती थी। वह उसे 18 साल का होने पर...
अमृतसर(संजीव): विवाह का झांसा दे युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने प्रिंस निवासी बड़ा हरिपुरा के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोमल (काल्पनिक नाम) ने बताया कि पिछले 3 वर्षों से उसकी आरोपी के साथ दोस्ती थी। वह उसे 18 साल का होने पर विवाह का झांसा देने लगा।
आरोपी अक्सर उसे अपने घर ले जाता और अपनी हवस का शिकार बनाता। जब भी वह उस आरोपी के घर जाती तो उसके घर वाले उन्हें अकेला छोड़ कहीं चले जाते थे। अब आरोपी विवाह से मुकर रहा है। पुलिस ने दर्ज मामले में पीड़िता की मैडीकल जांच करवा आरोपी की धर-पकड़ के लिए छापामारी शुरू कर दी है।