Edited By Updated: 25 Apr, 2017 10:52 AM
मोगा जिले के गांव की एक युवती ने अपने ही गांव के एक युवक पर उसे घर से जबरदस्ती उठा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मोगा पुलिस द्वारा पीड़िता की शिकायत पर कथित आरोपी युवक सुखविन्द्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मोगा(आजाद): मोगा जिले के गांव की एक युवती ने अपने ही गांव के एक युवक पर उसे घर से जबरदस्ती उठा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मोगा पुलिस द्वारा पीड़िता की शिकायत पर कथित आरोपी युवक सुखविन्द्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने प्लस-2 के पेपर दिए हुए हैं। गत 21 अप्रैल को जब वह घर में अकेली थी तो कथित आरोपी मोटरसाइकिल पर आया और उसे जबरदस्ती अपने साथ खेतों में सुनसान जगह पर ले गया तथा 2 दिन तक कथित तौर पर दुष्कर्म करता रहा। वह किसी तरह उसकी चंगुल से निकल कर अपने घर आई और अपने परिवारवालों को इसकी जानकारी दी तथा पुलिस को सूचित किया। इस मामले की जांच कर रही महिला सहायक थानेदार बलजीत कौर ने बताया कि पीड़िता
का सिविल अस्पताल मोगा से मैडीकल चैकअप करवाया गया है।