Edited By Updated: 26 Feb, 2017 11:32 AM
थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने 13 साल की एक नाबालिग लड़की की शिकायत पर मनप्रीत सिंह उर्फ लक्की पुत्र रंजीत सिंह निवासी प्रेमगढ़ के खिलाफ एफ.आई.आर. नंबर 20 व भादंसं की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है।
होशियारपुर (अश्विनी): थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने 13 साल की एक नाबालिग लड़की की शिकायत पर मनप्रीत सिंह उर्फ लक्की पुत्र रंजीत सिंह निवासी प्रेमगढ़ के खिलाफ एफ.आई.आर. नंबर 20 व भादंसं की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है।पीड़ित लड़की के अनुसार 23 फरवरी रात 8.30 बजे के करीब उक्त लड़के ने फोन कर उसको एस.डी. स्कूल के बाहर मिलने के लिए कहा। वह उस पर विश्वास करके चली गई। इसके पश्चात वह अपने एक अन्य दोस्त के साथ उसे एक्टिवा पर बैठा कर प्रेमगढ़ स्थित अपने घर ले गया। यहां उसने लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म किया। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।