Edited By Updated: 25 Feb, 2017 05:46 PM
थाना गढ़शंकर पुलिस ने गांव मैरा निवासी 11वीं कक्षा से दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।शिकायतकर्ता के अनुसार करीब 6 माह पहले उसकी इस युवक के साथ जान-पहचान हुई थी।
होशियारपुर (अश्विनी): थाना गढ़शंकर पुलिस ने गांव मैरा निवासी 11वीं कक्षा से दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।शिकायतकर्ता के अनुसार करीब 6 माह पहले उसकी इस युवक के साथ जान-पहचान हुई थी।
14 फरवरी रात 10 बजे के करीब परवीन कुमार ने उसे फोन करके घर से बाहर आने के लिए कहा। इसके बाद वह उसे अपने बाइक पर अपने गांव के एक जिम में ले गया य़ यहां उसने शादी की बातों में उलझाकर उससे दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह दोषी उसे पहले रोपड़ तथा फिर बरनाला ले गया तथा 2 दिन वहीं पर रखा। वहां भी उसने उससे कई बार दुष्कर्म किया। बाद में वह उसे वापस ले आया तथा धमकियां देने लगा कि उसने उसकी अश्लील वीडियो बना रखी है। अगर घर जाकर मुंह खोला तो वीडियो नैट पर डाल देगा। इसके पश्चात आरोपी की मां व परिवार के अन्य सदस्यों ने भी जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मुंह न खोलने की धमकियां दीं। तत्पश्चात लड़की ने अपने परिवार सहित थाना गढ़शंकर में पुलिस से सम्पर्क किया।