Edited By Updated: 25 Feb, 2017 01:46 PM
पुलिस ने एक विवाहिता गुरदीप कौर (काल्पनिक नाम) के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति और उसके 2 मददगारों सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
फिरोजपुर(कुमार): पुलिस ने एक विवाहिता गुरदीप कौर (काल्पनिक नाम) के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति और उसके 2 मददगारों सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि वह रेलगाड़ी से उतर कर गत सायं पैदल अपने घर जा रही थी कि गांव कमाले वाला के एरिया में मलकीयत सिंह,प्रेम सिंह और एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और उसे सरकंडों में खींच कर ले गए जहां कथित रूप में मलकीयत सिंह ने अपने साथियों की मदद से उसके साथ दुष्कर्म किया।