इस कारण हवस के अंधे के साथ चली गई लड़की,फिर गांव के बाहर जो हुआ....

Edited By Updated: 06 Feb, 2017 03:13 PM

rape case

टियां मां-बाप का बेटों से अधिक ध्यान रखती हैं। वह उनके लिए कुछ भी करने के लिए  तैयार हो जाती हैं।  इसका फायदा उठाते हुए एक दरिंदे ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

रूपनगर(विजय): बेटियां मां-बाप का बेटों से अधिक ध्यान रखती हैं। वह उनके लिए कुछ भी करने के लिए  तैयार हो जाती हैं।  इसका फायदा उठाते हुए एक दरिंदे ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। उक्त आरोपी ने 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आसरों चौकी के आई.ओ. रघुवीर सिंह ने बताया कि गांव रैलमाजरा निवासी युवती (19) ने बयान दर्ज करवाए कि 2 व 3 फरवरी की रात्रि को वह अपने माता-पिता के समीप ही सो रही थी ।

 रात्रि 12.30 बजे के आसपास आरोपी तरतीप सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी रैल माजरा उसे जबरन उसे अपने साथ छोटा हाथी वाहन में चलने के लिए कहने लगा।  उसमें उसे धमकी दी कि अगर वह उसके साथ नहीं गई तो वह उसके पिता को मौत के घाट उतार देगा। आरोपी उसे किसी सुनसान स्थान पर ले गया यहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे धमकियां देता हुआ फरार हो गया। इस मामले में आसरों पुलिस चौकी ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!