व्यक्ति ने लड़की को बेसुध कर किया दुष्कर्म का प्रयास

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jun, 2017 12:36 PM

rape attempt

हरबंसपुरा में अपनी दुकान पर एक व्यक्ति ने 17 वर्षीय नाबालिगा को बेसुध कर दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन उसकी 14 वर्षीय छोटी बहन की

लुधियाना (ऋषि/ वर्मा): हरबंसपुरा में अपनी दुकान पर एक व्यक्ति ने 17 वर्षीय नाबालिगा को बेसुध कर दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन उसकी 14 वर्षीय छोटी बहन की ओर से शोर मचाने पर वह फरार हो गया। छोटी बहन ने पीछा कर लोगों की मदद से उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई कर थाना डिवीजन नं. 3 की पुलिस के हवाले कर दिया।

थाना प्रभारी संजीव कपूर के अनुसार आरोपी की पहचान राजस्थान के रहने वाले पूर्ण माधो (30) के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में उसी इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी 2 बेटियां व 1 बेटा है। 11 वर्षीय बेटा मानसिक और शारीरिक तौर पर फिट नहीं रहता। इसके चलते वह आज उक्त व्यक्ति के पास परिवार सहित गए। जहां आरोपी ने पहले 1500 रुपए ले लिए और पति-पत्नी व बेटे को अपने पास अंदर बुला लिया। कुछ समय बिठाने के बाद एक वस्तु देकर श्मशानघाट में जाकर जमीन में दबाने को कहा। उसकी बातों में आकर वे दोनों बेटियों को वहीं छोड़कर बेटे को साथ लेकर चले गए।

14 वर्षीय बेटी ने बताया कि 5 मिनट बाद ही तांत्रिक बाहर आ गया और दोनों को एक-एक कर पीछे अंधेरे में बने कमरे में साथ चलने की बात कही। पहले बड़ी बहन उसके साथ कमरे के अंदर चली गई। लगभग 5 मिनट तक जब वह बाहर न आई तो उसने अंदर जाकर देखा तो बहन बेसुध लेटी हुई थी और उक्त व्यक्ति उससे दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। शोर मचाने पर वह तुरंत आफिस से भाग गया और वह भी उसके पीछे भागी। कुछ दूरी पर लोगों की मदद से उसे पकड़कर जमकर धुनाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!