Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 May, 2017 09:11 AM
पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान कमल शर्मा ने कहा कि पंजाब में हाल ही सम्पन्न हुए वि.स. चुनावों में भाजपा को मिली हार के लिए पार्टी गहराई से इसके कारणों का मंथन कर रही है।
फगवाड़ा (जलोटा): पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान कमल शर्मा ने कहा कि पंजाब में हाल ही सम्पन्न हुए वि.स. चुनावों में भाजपा को मिली हार के लिए पार्टी गहराई से इसके कारणों का मंथन कर रही है।
फगवाड़ा में भाजपा विधायक सोम प्रकाश की मौजूदगी में पूर्व भाजपा प्रदेश प्रधान कमल शर्मा ने कहा कि जिस तर्ज पर रेत खनन की नीलामी के मामले में कैप्टन सरकार में कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह पर घोटाले के संगीन आरोप लगे हैं, इसके बाद उन्हें तुरंत नैतिकता को आधार बनाकर मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राणा गुरजीत के 4 कर्मचारियों के नाम पर रेत की 4 खदानों की करोड़ों रुपए में अलॉटमैंट पहली नजर में साफ तौर पर भ्रष्टाचार है। इसलिए इस मामले की उच्च स्तरीय जांच जनहितों को मध्य नजर रखकर होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पंजाब में कैप्टन सरकार को बने अब 2 माह से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन उक्त सरकार द्वारा अपने किसी भी चुनावी वायदे को अपने चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप पूरा नहीं किया है। पंजाब में गैंगवार हो रहे हैं और जंगल राज जैसे हालात बने हुए हैं। कब क्या हो जाए इसकी कोई गारंटी नहीं, लेकिन सरकार आंखें बंद किए हुए
आराम से बैठी है। इस दौरान अनेक भाजपा नेता मौजूद थे।