Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Aug, 2017 10:29 AM
डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के कारनामों की खबरें बहुत से देशों की मुख्य सुर्खियां बनीं हुई हैं। किसी देश ने प्रशासन और किसी ने डेरा प्रमुख को इसका दोषी माना है।
अमृतसर/इस्लामाबादः डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के कारनामों की खबरें बहुत से देशों की मुख्य सुर्खियां बनीं हुई हैं। किसी देश ने प्रशासन और किसी ने डेरा प्रमुख को इसका दोषी माना है। इसी दौरान पाकिस्तान ने भी काफी तंज कसे। वहां के अखबार में डेरा प्रमुख को 'सिख गुरू' लिखा गया जिसका पाक की सिख संस्थाअों ने एेतराज जताया जिसके बाद चैनल ने इसके लिए माफी मांगी है।
बताया जा रहा है कि अखबारों में सिख गुरू लिखे जाने पर पाकिस्तानी सिख भाईचारें ने भी इसपर सख़्त नोटिस लिया। जिस पर मीडिया ने संज्ञान लेते माफी मांगी।
उन्होंने लिखा कि उनकी तरफ से ऐसा किसी सोची समझी साज़िश के अंतर्गत नहीं बल्कि लापरवाही कारण प्रकाशित हो गया, जिसका उन्हें बेहद अफसोस है।
बता दें कि साध्वियों का बलातकार करने के दोष में गुरमीत राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई है। उसके डेरो की जांच की जा रही है और पुलिस को उसके खिलाफ ओर भी बहुत सारे सबूत मिले हैं जो इसके दोषी होने को साबित करते हैं।