Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Aug, 2017 12:02 PM
भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन जिला जेल रूपनगर में भी भारी उत्साह से मनाया गया। आज प्रात: से ही बहनें अपने भाइयों की
रूपनगर (कैलाश): भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन जिला जेल रूपनगर में भी भारी उत्साह से मनाया गया। आज प्रात: से ही बहनें अपने भाइयों की कलाइयों पर कच्चे धागे का प्यार बांधने के लिए भारी संख्या में उमड़ पड़ी थीं।
जेल में सुपरिंटैंडैंट जी.एस. सरोआ की देखरेख में रक्षाबंधन के लिए उचित व्यवस्था भी की गई थी ताकि सभी बहनों को मौका मिल सके। आने वाली बहनों की रजिस्ट्रेशन के लिए 4 कर्मचारियों को विशेष तौर पर तैनात किया गया था। इसके अतिरिक्त 3 जेल अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
डी.एस.पी. जेल मनोहर लाल चुंबर ने भी व्यवस्था को सुचारू बनाने में अहम भूमिका निभाई। जेल अधिकारी दर्शन सिंह भी सभी व्यवस्था में जुटे रहे। आज दोपहर तक जिला जेल में लगभग 400 बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने का अवसर प्राप्त किया। इस अवसर पर एक नन्ही बच्ची जेल में बंद अपने पिता दीपक अरोड़ा को भी राखी बांधते देखी गई।