Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Oct, 2017 03:39 PM
केन्द्र सरकार धान की फसल की तरह पराली की भी खेत के हिसाब से कीमत निश्चित करे और किसानों को पराली में आग लगाने से रोके। इन शब्दों का प्रकटावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिन्द्र सिंह बाजवा ने बंगा में पूर्व सदस्य पार्लियामैंट सतनाम सिंह के घर पर...
बंगा (चमन लाल/राकेश अरोड़ा): केन्द्र सरकार धान की फसल की तरह पराली की भी खेत के हिसाब से कीमत निश्चित करे और किसानों को पराली में आग लगाने से रोके। इन शब्दों का प्रकटावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिन्द्र सिंह बाजवा ने बंगा में पूर्व सदस्य पार्लियामैंट सतनाम सिंह के घर पर प्रैस के साथ बातचीत करते हुए किया। उन्होंने कहा कि पराली को आग लगाना किसान की मजबूरी है क्योंकि इसके बिना उसके पास और कोई चारा नहीं है।
इस मौके पर उनके साथ दर्शन सिंह मंगूपुर विधायक बलाचौर, अंगद सिंह सैनी विधायक नवांशहर, सतनाम सिंह कैंथ पूर्व मैंबर पार्लियामैंट रघबीर सिंह बिल्ला, अजैब सिंह कलेर, डा. अमरीक सिंह, कुलदीप सिंह, मनजिन्द्र मोहन बोबी, हरभजन सिंह भरोली, सुखदेव सिंह, जरनैल सिंह खमाचो, सोनू झिक्का, मुलख राज, तीर्थ सिंह चाहल, राजेश धुप्पड़, चरणजीत सिंह झज्ज, लखवीर सिंह सरपंच, परमिन्द्र सिंह, सोड राम, जुझार सिंह, अमितपाल, युगेश बिट्टू, अमरीक सिंह शेर गिल्ल और वर्कर से अलावा, एस.डी.एम. नवांशहर अदित्या उपल, परमजीत सिंह डी.एस.पी. बंगा, एच.एस.ओ. बंगा कृष्ण गोपाल आदि उपस्थित थे। इस उपरांत वह बंगा नजदीक एक गांव में पड़ते वृद्ध आश्रम में हो रहे समागम में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए।