सुखबीर के मुकाबले राजा वडिंग को उतारने की चर्चा

Edited By Updated: 15 Jan, 2017 07:31 PM

raja vading

कांग्रेस नेतृत्व द्वारा मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल तथा उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ कांग्रेस के सर्वोच्च नेताओं को उतारने पर विचार किया जा रहा है जिस कारण कांग्रेस की अंतिम व चौथी सूची आज जारी नहीं की जा सकी।

जालंधर (धवन): कांग्रेस नेतृत्व द्वारा मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल तथा उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ कांग्रेस के सर्वोच्च नेताओं को उतारने पर विचार किया जा रहा है जिस कारण कांग्रेस की अंतिम व चौथी सूची आज जारी नहीं की जा सकी। कांग्रेसी हलकों ने बताया कि लंबी में पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को उतारने के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के जलालाबाद हलके में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा वडिंग को टिकट देने बारे भी विचार किया जा रहा है। कैप्टन को लंबी में मुख्यमंत्री बादल के खिलाफ उतारने बारे लगभग सहमति हो चुकी है। इस फैसले से राज्य में कांग्रेस तथा अकाली दल के बीच सियासी लड़ाई और तीखी हो जाएगी।

अकाली दल द्वारा पटियाला में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के खिलाफ पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल जे.जे. सिंह को उतारने के बाद से अमरेन्द्र तथा बादल परिवारों के बीच सियासी लड़ाई फिर से भड़क उठी है। इसीलिए कैप्टन ने लंबी में बादल के खिलाफ चुनावी जंग में उतरने का निर्णय लिया। कांग्रेसी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेतृत्व ने अंतिम सूची आज जारी कर दी थी परंतु पार्टी नेतृत्व चाहता है कि जलालाबाद में राजा वडिंग को टिकट दे दी जाए।

लंबी तथा जलालाबाद दोनों हॉट सीटें मानी जाती हैं। यह भी पता चला है कि कल तक अंतिम सूची जारी हो जाएगी। पूर्व हाकी खिलाड़ी परगट सिंह को नकोदर से टिकट देने पर सहमति बन चुकी है जबकि नवजोत सिद्धू अमृतसर पूर्वी सीट से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व विधायक जगबीर बराड़ जालंधर कैंट से उम्मीदवार होंगे। इसी तरह से लुधियाना पूर्वी विधानसभा सीट से दिग्गज कांग्रेसी नेता मुनीष तिवारी को चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। मुनीष का फैसला भी सोनिया गांधी पर छोड़ा गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!