Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Dec, 2017 03:07 PM
फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन पर आज फिरोजपुर मंडल के सीनियर डी.सी.एम. मोनू लूथरा की ओर से औचक निरीक्षण किया गया जिसमें पार्किंग स्थल पर कई तरह की अनियमितताएं पाई गईं और इसको लेकर कड़ी कार्रवाई के बारे में कहा गया है।
फिरोजपुर(आनंद): फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन पर आज फिरोजपुर मंडल के सीनियर डी.सी.एम. मोनू लूथरा की ओर से औचक निरीक्षण किया गया जिसमें पार्किंग स्थल पर कई तरह की अनियमितताएं पाई गईं और इसको लेकर कड़ी कार्रवाई के बारे में कहा गया है।
जानकारी देते हुए सीनियर डी.सी.एम. लूथरा ने बताया कि पार्किंग एरिया में कई बार शिकायत मिली है और शिकायतों को लेकर ही छावनी रेलवे स्टेशन के पार्किंग में छापा मारा गया है। उन्होंने बताया कि इस बाबत कई बार शिकायत मिल चुकी जिनमें यह बताया गया था कि पार्किंग स्टाफ यात्रियों संग सही सलूक नहीं करता है यहां तक कि चैकिंग के दौरान स्टाफ के पास किसी भी तरह की कोई आई.डी. मोजूद नहीं थी और अलॉटमैंट लैटर के अनुसार पार्किंग फीस नहीं ली जा रही थी बल्कि साइकिल की रसीद ही उपलब्ध नहीं थी।