Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jun, 2017 11:48 AM
गांव रत्ताखेड़ा में आज सुबह तब एक दुखदायी हादसा हो गया जब आंधी और बारिश से गांव के नजदीक रहती एक महिला की मौत घर की छत गिरने से हो गई।
देवीगढ़ (भूपिंद्र) : गांव रत्ताखेड़ा में आज सुबह तब एक दुखदायी हादसा हो गया जब आंधी और बारिश से गांव के नजदीक रहती एक महिला की मौत घर की छत गिरने से हो गई।
महिला का पति घर के बाहर होने के कारण बच गया। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार दूधनसाधां गुरमुख सिंह, थाना जुल्का के ए.एस.आई. नराता राम और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। जानकारी के अनुसार गांव रत्ताखेड़ा के सरपंच परगट सिंह ने बताया कि पिछले 25-30 सालों से गांव के नजदीक जोगिंद्र द्वारा बनाए गए चौबारे में एक प्रवासी बुजुर्ग जोड़ा महिंद्र राम और उसकी पत्नी फूलवंती (55) रहते थे। मृतका के पति द्वारा कोई पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम न करने का निवेदन करने पर पुलिस ने लाश उसके हवाले कर दी। महिला का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।