Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Sep, 2017 12:43 PM
पुलिस जिला खन्ना के एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल के दिशा-निर्देशों पर आज एस.पी. (डी) रविन्द्र पाल सिंह संधू के नेतृत्व में पुलिस ने
खन्ना (सुनील): पुलिस जिला खन्ना के एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल के दिशा-निर्देशों पर आज एस.पी. (डी) रविन्द्र पाल सिंह संधू के नेतृत्व में पुलिस ने स्थानीय मीट मार्कीट एवं साथ लगते इलाकों में रेड करते हुए सर्च अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 2 लोगों के पास से 11 बोतलें अवैध शराब बरामद की।
पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। सिटी एस.एच.ओ. रजनीश सूद ने बताया कि एस.एस.पी. के निर्देशों पर एवं एस.पी. के नेतृत्व में पुलिस की एक बड़ी टीम, जिसमें डी.एस.पी. स्पैशल ब्रांच मैडम सरबजीत कौर बाजवा, डी.एस.पी. विकास सभ्रवाल, डिम्पल, ए.एस.आई. सुखविन्द्र सिंह के अलावा कई पुलिस अधिकारियों ने उपरोक्त स्थानों पर रेड कर सर्च अभियान चलाया।
उन्होंने बताया कि कथित दोषियों की पहचान सागर पुत्र भोला निवासी नजदीक मीट मार्कीट खन्ना एवं चन्दु पुत्र विनय निवासी नजदीक मिलिट्री ग्राऊंड खन्ना के तौर पर हुई है। इन दोनों के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धारा 61/1/14 के अधीन मामला दर्ज किया गया है। एस.एच.ओ. ने बताया कि भविष्य में भी नशे के तस्करों के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी।