Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Oct, 2017 01:26 AM
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में देश की मां-बेटियों को निक्कर पहन कर शामिल होने की हिमायत करके अपनी गंदी विदेशी मानसिकता का सबूत दिया...
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में देश की मां-बेटियों को निक्कर पहन कर शामिल होने की हिमायत करके अपनी गंदी विदेशी मानसिकता का सबूत दिया है।
चुघ ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश के लोगों में भारतीय संस्कृति को कूट-कूट कर भरने, भारतीय संस्कारों को जिंदा रखने व पहले देश, फिर समाज, फिर संगठन, परिवार के मूलमंत्र को मजबूत बनाने की शिक्षा देता है। चुघ ने कहा कि राहुल गांधी अपने विदेशी संस्कारों व इटली के गंदे चश्मे से भारत की मातृशक्ति को अपमानित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्वभाव ही महिलाओं के प्रति वीभत्स विचार रखने वाला रहा है। उनकी नजर हमेशा महिलाओं के वस्त्रों पर टिकी रहती है।
चुघ ने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार का इतिहास महिलाओं के प्रति उनकी असंवेदनशीलता से भरा हुआ है क्योंकि शुरू से ही उनके परिवार पर पश्चिमी सभ्यता हावी रही है। चुघ ने कहा कि राहुल गांधी ने भारतीय महिलाओं व देश की समूह नारी शक्ति का अपमान करके अपनी अनैतिक सोच का परिचय दिया है। इसके लिए उन्हें बिना शर्त देश की करोड़ों मां-बहनों से माफी मांगनी चाहिए।