Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Feb, 2018 10:54 PM
ऑल इंडिया कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी, जगदीश टाइटलर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएं क्योंकि जब टाइटलर ने खुद ही यह कबूल कर लिया है कि उसने 100 सिखों का कत्लेआम करवाया है तथा ...
लुधियाना: ऑल इंडिया कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी, जगदीश टाइटलर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएं क्योंकि जब टाइटलर ने खुद ही यह कबूल कर लिया है कि उसने 100 सिखों का कत्लेआम करवाया है तथा इस मामले में और जांचख्या गवाहों की जरूरत नहीं रहती है।
अगर फिर भी कांग्रेस पार्टी टाइटलर को पार्टी से बाहर का रास्ता नहीं दिखाती है तो पंजाब के समूचे कांग्रेस पार्टी के नेताओं को पंजाब के हितों का ध्यान रखते हुए नैतिकता के आधार पर पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए। यह बात अपणा पंजाब पार्टी के प्रधान सुच्चा सिंह छोटेपुर ने आज लुधियाना दौरे के दौरान सराभा नगर दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि माननीय अदालत की ओर से जगदीश टाइटलर के उपरोक्त कबूलनामे के आधार पर सिख कत्लेआम का दोषी मानते हुए सख्त से सख्त सजा दी जाए।
उन्होंने कहा कि 34 साल बीतने के बाद भी सिख कत्लेआम के दोषियों को सजा नहीं मिल सकी और कत्लेआम के पीड़ित लोग इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। जब उनसे पूछा कि इस मामले में कैप्टन अमरेंद्र सिंह को भी इस्तीफा देना चाहिए तो छोटेपुर बोले, इसमें कैप्टन का क्या दोष? बल्कि राहुल गांधी को इस्तीफा देना चाहिए तथा कांग्रेस की भूमिका की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए।