Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Feb, 2018 05:22 PM
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के असंगठित वक्र्स कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजकों, राष्ट्रीय चेयरपर्सनों व उप चेयरपर्सनों के नामों को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। अखिल भारतीय असंगठित वक्र्स कांग्रेस कम्पेन सैक्टर के को-आर्डीनेटर रूपेश खान,...
जालन्धर (धवन): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के असंगठित वक्र्स कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजकों, राष्ट्रीय चेयरपर्सनों व उप चेयरपर्सनों के नामों को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। अखिल भारतीय असंगठित वक्र्स कांग्रेस कम्पेन सैक्टर के को-आर्डीनेटर रूपेश खान, डोमैस्टिक वक्र्स सैक्टर के संयोजक त्रिशरण शंकर राव, गार्मैंट्स व होम आधारित वक्र्स सैक्टर के संयोजक शहनाज रफीक तथा आटो रिक्शा सैक्टर के संयोजक मुकेश डगर को बनाया गया है।
|पार्टी के महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने बताया कि राज्यों में भी चेयरमैन व वाइस चेयरमैन नियुक्त कर दिए गए हैं। मध्यप्रदेश के लिए चेयरमैन सुतोष कुमार, महाराष्ट्र के चेयरमैन मोहम्मद, उप चेयरमैन सुनील वाई शिंदे, ओडिसा के चेयरमैन मोहंती, जम्मू-कश्मीर के चेयरमैन जावेद हुसैन शाह, उप चेयरमैन जुबेर, मुनीश शर्मा या यासिर मुस्तफा बाबा, आंध्र प्रदेश में चेयरमैन सौनकारा, पुड्डचेरी के चेयरमैन रघु बेदी, पंजाब के चेयरमैन मोहन सिंह, उप चेयरमैन रमन कुमार, मोहम्मद कासिम तथा कर्नाटक चेयरमैन डा. शांतावीरा नायक शामिल हैं।
राहुल गांधी ने अब देश में पार्टी की कमान संभालने के बाद कांग्रेस से जुड़े सहयोगी संगठनों को गतिशील बनाने के लिए उनका पुनगर्ठन शुरू कर दिया है। विभिन्न प्रकोष्ठों को राहुल गांधी सक्रिय बनाना चाहते हैं इसीलिए उनके नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा रही हैं।