राहुल की ताजपोशी के बाद बनेगा पंजाब कांग्रेस का नया संगठनात्मक ढांचा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Nov, 2017 03:24 AM

punjabs new organizational structure will be formed after rahuls coronation

राहुल गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया संगठनात्मक ढांचा बनाया जाएगा। कांग्रेसी हलकों से पता चला है कि पंजाब में प्रदेश कांग्रेस के सदस्य मनोनीत पहले ही हो चुके हैं। इसी तरह से निम्र स्तर पर चुनावी...

जालंधर(धवन): राहुल गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया संगठनात्मक ढांचा बनाया जाएगा। कांग्रेसी हलकों से पता चला है कि पंजाब में प्रदेश कांग्रेस के सदस्य मनोनीत पहले ही हो चुके हैं। इसी तरह से निम्र स्तर पर चुनावी प्रक्रिया को सम्पन्न किया जा चुका है। अब केवल जिला इकाइयों में नए अध्यक्षों को बनाए जाने के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस की नई टीम को भी मंजूरी दी जानी है। 

दूसरी ओर कांग्रेस कार्य समिति राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के संबंध में प्रस्ताव पारित कर चुकी है तथा साथ ही कांग्रेस कार्यसमिति ने पार्टी संगठन के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिसम्बर के पहले सप्ताह में राहुल गांधी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी का कार्य सम्पन्न हो जाएगा। उसके बाद राज्य इकाइयों में नई टीमें गठित करने की तरफ कांग्रेस आलाकमान ध्यान देगा। कांग्रेसी हलकों ने बताया कि पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा पार्टी की नई बनाई जाने वाली टीम में शामिल किए जाने वाले पदाधिकारियों को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह के साथ सलाह-मशविरा किया जाएगा। 

पंजाब कांग्रेस का फिलहाल पुराना संगठनात्मक ढांचा काम कर रहा है, जिसका गठन पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कै. अमरेंद्र सिंह द्वारा किया गया था। दिलचस्प बात यह है कि कई कांग्रेस पदाधिकारी इस समय या तो मंत्री बन चुके हैं या फिर विधायक निर्वाचित हो चुके हैं जिसे देखते हुए नए चेहरों को पार्टी संगठन  में स्थान देने की जरूरत है।

जिला इकाइयों में भी कु छ फेरबदल संभावित, रिपोर्टें मंगवाई
इसके लिए जाखड़ ने पार्टी संगठन स्तर पर कवायद शुरू कर दी है। जिला इकाइयों में भी जाखड़ द्वारा कुछ फेरबदल किए जाएंगे। मंत्री बन चुके पदाधिकारियों के स्थान पर नए चेहरे संगठन में समायोजित किए जाएंगे। कुल मिलाकर नए संगठन के जरिए युवा चेहरों को भी प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा संगठन में शामिल किए जाने वाले नए चेहरों को लेकर विभिन्न जिलों से रिपोर्टें भी इकट्ठी कर ली गई हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!