Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Mar, 2018 08:57 AM
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पूर्व राजस्व मंत्री विक्रम मजीठिया से मा...
अमृतसर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पूर्व राजस्व मंत्री विक्रम मजीठिया से माफी मांगने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी तीखा हमला किया। चुघ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी ने पंजाब व पंजाबियों को नशेड़ी बात कर विश्व में बदनाम करने का जो अपराध किया है उसका फैसला और सजा देने का काम पंजाब की आम जनता को करना है तथा उसकी सजा जरूर मिलेगी।
चुघ ने कहा की उन परिवारों की जिम्मेवारी कौन लेगा जिनकी बेटियों के रिश्ते ऐसे बयानों के कारण टूट गए। नौजवानों की नौकरियां चली गई, रिश्तेदारों ने बुलाना व आना छोड़ दिया। कई संबंध टूट गए। नशे को लेकर उड़ता पंजाब फिल्म के जरिए पंजाब की गली-गली में नाश बिकने का सन्देश दिया गया। टूरिस्ट आना आम हो गया। पंजाब से बाहर रह रहे रिश्तेदारों ने अपने बच्चों को पंजाब भेजना बंद कर दिया और खुद आना बंद हो गए। पंजाब व पंजाबियत को बदनाम करने की मानहानि की सजा पंजाब की जनता देगी।
चुघ ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने वोट की खातिर बहादुर, ईमानदार, देश भक्त के रूप में जाने जाते पंजाब को बदनाम कर दिया। पंजाब व पंजाबियत की बदनामी की सजा से कोई माफ नहीं कर सकता। पंजाब की जनता की अदालत से कोई इनका केस वापस नहीं ले सकता। जनता उसकी सजा अवश्य देगी।