PTU में है रिश्तेदारों की फौज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 10:04 AM

punjab technical university scam

आई.के. गुजराल पंजाब टैक्नीकल यूनीवर्सिटी (पी.टी.यू.) में हर भर्ती में जमकर अनियमितताएं बरती गईं। जिस अधिकारी की जितनी चली, उसने उतनी ही मनमर्जी की। सभी नियमों को दरकिनार किया और जमकर धज्जियां उड़ाईं। पी.टी.यू. के पूर्व वाइस चांसलर डा. रजनीश अरोड़ा...

जालंधर (रविंदर शर्मा): आई.के. गुजराल पंजाब टैक्नीकल यूनीवर्सिटी (पी.टी.यू.) में हर भर्ती में जमकर अनियमितताएं बरती गईं। जिस अधिकारी की जितनी चली, उसने उतनी ही मनमर्जी की। सभी नियमों को दरकिनार किया और जमकर धज्जियां उड़ाईं। पी.टी.यू. के पूर्व वाइस चांसलर डा. रजनीश अरोड़ा के विजीलैंस के हत्थे चढऩे के बाद इस मामले में कई बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। 1997 में सत्ता में आई अकाली-भाजपा सरकार में पूर्व तकनीकी शिक्षा मंत्री जगदीश सिंह गरचा के समय पी.टी.यू. के तत्कालीन वाइस चांसलर एच. एस. गुरम की मिलीभगत से 97 कर्मचारी पी.टी.यू. में भर्ती किए गए थे, जिन पर 2002 में सत्ता में आई कांग्रेस सरकार के समय विजीलैंस ने मामला दर्ज किया था, जोकि अभी भी लंबित है। आश्चर्यजनक तथ्य सामने आया कि गिरफ्तार हुए पी.टी.यू. द्मह्य पूर्व वी.सी. रजनीश अरोड़ा ने भर्ती हुए 97 कर्मचारियों में से 84 कर्मचारियों को विजीलैंस केस लंबित होने के बावजूद पक्का कर दिया। पी.टी.यू. में नियुक्त कर्मचारियोंम में 64 आपस में रिश्तेदार हैं।

अमृतसर से मात्र 3 घंटे का शो देखने पी.टी.यू. आते हैं कर्मचारी पति-पत्नी
पी.टी.यू. में कुछ कर्मचारी ऐसे भी हैं जो पति-पत्नी होने के साथ-साथ 8 घंटे की ड्यूटी में मात्र 3 घंटे का शो देखने पी.टी.यू. पहुंचते हैं। विवेक तलवाड़-रिशू तलवाड़ रोजाना अमृतसर से पी.टी.यू. में नौकरी करने आते हैं, जबकि नियमानुसार कोई भी पी.टी.यू. का कर्मचारी स्टेशन नहीं छोड़ सकता परन्तु उक्त पती-पत्नी नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। विवेक तलवाड़ को इसी वजह से डीन डा. ए.पी. सिंह व डीन डा. एन.पी. सिंह अपने विभाग से निकाल चुके हैं और अब विवेक, सुखबीर सिंह वालिया के विभाग में कार्यरत है, जबकि रिशू तलवाड़ पी.टी.यू. के कैम्पस कॉलेज पी.आई.टी. कपूरथला के फिजिक्स विभाग में कार्यरत है।


पी.टी.यू. में कार्यरत क्लर्कों व उनके रिश्तेदारों की सूची
-सरोज बाला व उनका पति जोगिंद्र कुमार
-जसवीर कौर व भाई तीर्थ सिंह
-वाचस्पति व उनका भाई राम स्वरूप
-विजय आनंद व उनका भाई संजय कुमार
-सर्बजीत कौर व उनकापति जसविंदर सिंह तथा पति का भाई बलविंदर सिंह
-हरदीप कौर व उनका पति सुखविंदर सिंह
-सुखवीर सिंह मान व उनकी पत्नी परमजीत कौर
-दविंदर पाल सिंह व उनका भाई कमलेश कुमार
कनवप्रीत कौर व उनका पति अमनदीप सिंह
कराकेश कुमार व उनका जीजा अश्विनी कुमार
कसुनील दत्त व उनका भाई सुरेश प्रसाद
कप्रवीन सिंह व उनका जीजा बलवीर सिंह विर्क
कबलजीत सिंह व उनका ब्रदर-इन-लॉ रनवीर सिंह
ककुलदीप सिंह व उनकी पत्नी राजबीर कौर
ककमलेश व उनका भाई दविंदर पाल सिंह
कअमनदीप सिंह व उनकी पत्नी नवप्रीत कौर

रजनीश अरोड़ा के बैंक लॉकर व खाते खंगालेगी विजीलैंस
विजीलैंस के हत्थे चढ़े पूर्व वी.सी. रजनीश अरोड़ा की मुश्किलें आने वाले दिनों में और बढऩे वाली हैं। पूरे मामले में हुए घोटाले की रिकवरी के लिए विजीलैंस आने वाले कुछ दिनों में रजनीश अरोड़ा के बैंक लाकर व बैंक खातों को भी खंगालेगी। 

पी.टी.यू. में कार्यरत अटैंडैंटों व उनके रिश्तेदारों की सूची
-अश्विनी कुमार व उनका ब्रदर-इन-लॉ राकेश कुमार
-दलजीत कौर व उनका पति बलवीर सिंह
-दीपक व उनके पिता गुरबचन लाल
-गुरदीप सिंह व उनका भाई बलजिंद्र सिंह
-गुरमीत सिंह व उनकी पत्नी कुलविंदर कौर तथा भाई सतविंदर सिंह
-निर्मल लाल सिंह व उनकी पत्नी कुलदीप कौर
-प्रीति रानी व उनका पति अरविंद कुमार
-सर्बजीत कौर व उनकी बहन स्वर्ण कौर
-सुरेश प्रसाद व उनका भाई सुनील कुमार
-तीर्थ सिंह व उनकी बहन जसबीर कौर

पी.टी.यू. में कार्यरत हैल्परों व उनके रिश्तेदारों की सूची
-अरविंद कुमार व उनकी पत्नी प्रीति रानी
-बलवीर सिंह व उनकी पत्नी दलजीत कौर
-गुरबचन सिंह व उनका बेटा दीपक
-जसपाल व उनका भाई अशोक कुक्कड़
-सविंदर सिंह व उनका भाई जोङ्क्षगद्र सिंह

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!