Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Jun, 2017 12:24 PM
एस.सी. मोर्चा भाजपा पंजाब के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष मंजीत बाली की अध्यक्षता में चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई जिसमें भाजपा पंजाब के महासचिव केवल कुमार तथा सचिव विनीत जोशी मौजूद थे।
चंडीगढ़ (ब्यूरो): एस.सी. मोर्चा भाजपा पंजाब के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष मंजीत बाली की अध्यक्षता में चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई जिसमें भाजपा पंजाब के महासचिव केवल कुमार तथा सचिव विनीत जोशी मौजूद थे। बैठक में कहा गया कि पंजाब में कांग्रेसी गुंडे दलितों की हत्या कर रहे हैं, उनकी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं, सरेबाजार उनकी पिटाई कर रहे हैं, कपड़े फाड़ कर नंगा घुमा रहे हैं, जिंदा जलाने की कोशिश कर रहे हैं, दलित महिलाओं से जोर-जबरदस्ती कर रहे हैं और पंजाब पुलिस हाथ पर हाथ रखकर मूकदर्शक बन बैठी है।
एस.सी. मोर्चा भाजपा पंजाब के नेताओं ने स्पष्ट कहा कि अगर मानसा के गांव ख्यालीचाहलां वाली, तरनतारन जिले के पट्टी, गुरदासपुर जिले के गांव चक्कशरीफ, तरनतारन के गांव नत्थू चक्क व हरिके पतन, मोगा जिले के गांव दादुर शरकी, जालंधर के निकट गांव कंडोला आदि के दोषी कांग्रेसियों को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे पंजाब भर में सड़कों पर आंदोलन शुरू करेंगे।