लापता लोगों को ढूंढने के लिए संजीदा नहीं है पंजाब पुलिस

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Jan, 2018 01:15 AM

punjab police is not keen on finding missing people

बच्चा, बुजुर्ग या जवान कभी भी कोई लापता हो जाए तो उसके लापता होने का दर्द अगर कोई जानता है तो वह है लापता होने वाले के पारिवारिक मैम्बर। किसी लापता व्यक्ति पर क्या व्यतीत होती है, इसके बारे में तो शायद कुछ भी लिख कर बयान नहीं किया जा सकता। लापता...

शाहकोट(अरुण): बच्चा, बुजुर्ग या जवान कभी भी कोई लापता हो जाए तो उसके लापता होने का दर्द अगर कोई जानता है तो वह है लापता होने वाले के पारिवारिक मैम्बर। किसी लापता व्यक्ति पर क्या व्यतीत होती है, इसके बारे में तो शायद कुछ भी लिख कर बयान नहीं किया जा सकता। 

लापता होने का दर्द सहते हुए अगर किसी और से कोई आस होती है तो वह है जिला या राज्य पुलिस। इसी कारण किसी के भी लापता होने पर सबसे पहले पारिवारिक मैम्बर पुलिस के पास ही गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाते हैं ताकि पुलिस उनकी सहायता कर उनके संबंधी को ढूंढे। इस सबके विपरीत लोगों के ऐसे दर्द से अनजान पंजाब पुलिस गुमशुदा लोगों की तलाश के प्रति जरा भी संजीदा नहीं है। 

पंजाब पुलिस के अलग-अलग जिलों की बनी वैबसाइट्स पर इस संबंधी अगर ध्यान दिया जाए तो आधी से ज्यादा वैबसाइटों पर लापता लोगों के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। कुछ जिलों की पुलिस द्वारा वैबसाइट पर जानकारी सांझी की गई है लेकिन वह अधूरी है। गुरदासपुर, पठानकोट पुलिस की वैबसाइट के मुताबिक दोनों जिलों से पुलिस ने 18 लोगों को ढूंढ कर उसके परिवार से मिलाया है। किसी अन्य वैबसाइट पर ऐसी कोई जानकारी नहीं है जिसमें पुलिस ने किसी लापता व्यक्ति को ढूंढा हो या परिवार से मिलाया हो। 

2017 में लापता हुए लोग
जालंधर देहात           170
अमृतसर शहरी          162
अमृतसर देहात            20
श्री फतेहगढ़ साहिब      01
फरीदकोट                   06
कपूरथला                   25
फाजिल्का                  31
फिरोजपुर                  02
गुरदासपुर                 15
होशियारपुर             141
लुधियाना                  06
लुधियाना देहात         05
मानसा                     46
मोगा                         5
श्री मुक्तसर साहिब      01
पठानकोट                19
पटियाला                  64
रूपनगर                   07
तरनतारन                12
नवांशहर                  33
जालंधर कमिश्नरेट     71
संगरूर                    24 

लापता लोग नहीं राजेश खन्ना की मूवी होती है सर्च
-खन्ना पुलिस की वैबसाइट पर मिसिंग पर्सन का कालम तो है पर यहां से रिकार्ड लापता है। मिसिंग पर्संस पर क्लिक करने पर आपको राजेश खन्ना की मूवीज को सर्च करने की आप्शन मिल जाएगी। 
-एस.ए.एस. नगर (मोहाली) पुलिस की वैबसाइट पर लापता लोगों के बारे में जानकारी हेतु कोई ऑप्शन ही नहीं है।
-बटाला, जी.आर.पी., बठिंडा, बरनाला पुलिस की वैबसाइट पर मिसिंग पर्सन का कालम तो है पर लापता लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 
-अमृतसर देहात पुलिस ने अपनी वैबसाइट पर सिर्फ लापता बच्चों के बारे में ही जानकारी सांझी की है। बालिगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
-श्री फतेहगढ़ साहिब में वर्ष 2017 के दौरान सिर्फ एक 50 वर्षीय बुजुर्ग दर्शन सिंह ही लापता हुए हैं, जबकि किसी और के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 
-लुधियाना देहात पुलिस रिकार्ड में 2017 के दौरान लापता हुए 5 लोग जगराओं सिटी थाने से संबंधित हैं। देहात एरिया में अन्य किसी के लापता होने की जानकारी नहीं है। 
-श्री मुक्तसर साहिब में अप्रैल 2017 में सिर्फ एक व्यक्ति बलजिन्द्र सिंह मलोट से लापता हुआ है जिसके बारे में भी पूरी जानकारी वैबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!