Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jan, 2018 11:01 AM
दोराहा पुलिस ने 3 किलोग्राम अफीम सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
दोराहा (विनायक): दोराहा पुलिस ने 3 किलोग्राम अफीम सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरजीत सिंह पुत्र कुंदन सिंह निवासी शिवाजी कालोनी नजदीक गैस एजैंसी थाना शहर करनाल (हरियाणा) के रूप में हुई है।
खन्ना के एस.पी. (एच.) बलविंद्र सिंह भीखी ने बताया कि दोराहा पुलिस के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर मंजीत सिंह ने पुलिस पार्टी समेत 20 जनवरी को नहर पुल दोराहा के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान खन्ना की तरफ से आ रही इंडिका कार (नं. एच.आर.-45-बी-8260) को शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली गई तो एक प्लास्टिक के डिब्बे से 3 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी उक्त अफीम संबंधी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिस पर उसके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।