Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Nov, 2017 10:29 AM
23 से 26 नवम्बर तक ईरान में होने वाली एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पुरुष व महिला टीम में पंजाब पुलिस के 2 खिलाडिय़ों को स्थान मिला है। उक्त जानकारी देते हुए मनजीत सिंह ढेसी (खेल सचिव पंजाब पुलिस) ने बताया कि पुरुष वर्ग...
जालंधर(राहुल): 23 से 26 नवम्बर तक ईरान में होने वाली एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पुरुष व महिला टीम में पंजाब पुलिस के 2 खिलाडिय़ों को स्थान मिला है। उक्त जानकारी देते हुए मनजीत सिंह ढेसी (खेल सचिव पंजाब पुलिस) ने बताया कि पुरुष वर्ग में हैड कांस्टेबल मनिन्द्र सिंह तथा महिला टीम में ए.एस.आई. रणदीप कौर को शामिल किया गया है।