कांग्रेस सरकार बना कर पछता रहा पंजाबःभगवंत मान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Oct, 2017 01:58 PM

punjab people repentance after making congress government

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की जनता कैप्‍टन अमरेंद्र सिंह की सरकार बनाकर पछता रही है।

गुरदासपुरः आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की जनता कैप्‍टन अमरेंद्र सिंह की सरकार बनाकर पछता रही है। कांग्रेस विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों से मुकर गई है। गुरदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान उन्‍होंने कांग्रेस  और कैप्‍टन सरकार पर जमकर हमले किए।

 

मान ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रिटायर्ड मेजर जनरल सुरेश खजूरिया के पक्ष में गुरदासपुर लाेकसभा क्षेत्र में विभिन्‍न स्‍थानों पर चुनावी सभा को संबोधित किया। मान ने  कांग्रेस सरकार के आम कामकाज पर जमकर प्रहार किया। सरकार पर व्यंग्य किया, 'पछतांदा है पंजाब, कैप्टन दी बनाके सरकार।'

 
मान ने कहा कि चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे कर कैप्टन ने सरकार बनाई थी। पर उनमें से एक वादा भी पूरा नहीं किया। लोग अब कांग्रेस से निराश हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नाजायज तौर पर सरकारी कोठी रखने के कारण रजिंदर कौर भट्टल पर लगे 84 लाख रुपए के जुर्माने की रकम वापस करने और पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के ओवरएज पोते को कैबिनेट की स्पेशल मंजूरी के साथ डी.एस.पी. की नौकरी दे दी गई। 

 

मान ने कहा कि पंजाब में पूर्व की अकाली-भाजपा सरकार जैसे ही ट्रांसपोर्ट माफिया, ड्रग माफिया, रेत माफिया और केबल माफिया का दबदबा जारी है। केवल गुंडा टैक्स उगाही वाले रजिस्टर बदले हैं। जो पहले अकाली-भाजपा वालों के पास थे अब कांग्रेसियों के हाथों में आ गए हैं।

 

इस मौके मान भाजपा पर भी जमकर बरसे। मान ने कहा कि पी.एम. नरेंद्र मोदी ने शेख-चिल्ली के जो सपने दिखाए थे वह आम जनता के लिए उल्टा पड़ गए हैं। खातों में 15-15 लाख रुपए आने की जगह घरों में पड़ी थोड़ी बहुत जमापूंजी भी सरकार ने हड़प ली। महंगाई घटने की जगह दोगुनी हो गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!