Edited By Updated: 10 Dec, 2016 02:08 AM
शिरोमणि अकाली दल की ‘पानी बचाओ, पंजाब बचाओ’ रैली में उमड़े जन सैलाब ने ...
चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल की ‘पानी बचाओ, पंजाब बचाओ’ रैली में उमड़े जन सैलाब ने साबित कर दिया है कि पंजाब और पंजाबियों के हितों की रक्षा केवल शिरोमणि अकाली दल ही कर सकता है। देश का पेट भरने वाले किसानों ने इस रैली में बड़ी तादाद में भाग लेकर साफ कर दिया है कि पंजाब के पानी की रक्षा अकाली दल ही कर सकता है जिसे एस.वाई.एल. के जरिए कांग्रेस वर्षों से छीनने का षड्यंत्र कर रही है।
शुक्रवार को एक बयान में उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि यह रैली पंजाब के शुभङ्क्षचतक होने का नाटक करने वालों के गाल पर करारा तमाचा है। उन्होंने कहा कि लोगों ने एस.वाई.एल. पर छाती पीटने का ढोंग करने वालों को अच्छी तरह से देख-सुन लिया है। सुखबीर ने कहा कि एस.वाई.एल. पर सुनील जाखड़ के आह्वान पर आयोजित कांग्रेस की अबोहर रैली में नाममात्र लोगों ने भाग लिया था। यही हाल कपूरी में एस.वाई.एल. के खिलाफ मोर्चा लगाने वाली आम आदमी पार्टी का रहा। दोनों पार्टियों के प्रदर्शनों ने लोगों को जमीनी हकीकत दिखा दी।
उन्होंने कहा कि रैली ने पानी बचाओ मुहिम के अलावा अकाली-भाजपा गठबंधन के 10 वर्षों के कामकाज और नीतियों पर भी भरोसा जताया है। बादल ने कहा कि किल्ली चाहलां शिरोमणि अकाली दल के लिए हमेशा से भाग्यशाली रहा है। पार्टी ने 1997, 2007 और 2012 के चुनाव प्रचार का श्रीगणेश यहां से कर अपनी जीत का परचम लहराया था। इस बार इसकी शुरूआत फिर यहीं से हो गई है।