पंजाब को क्या हो गया! कैप्टन का ट्विटर पर बादल सरकार पर हमला

Edited By Updated: 09 Dec, 2016 07:11 PM

punjab has happened capt badal government attack on twitter

पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने ट्विटर पर राज्य की बादल सरकार पर सियासी हमला बोल दिया है। उन्होंने .....

जालंधर(धवन):  पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने ट्विटर पर राज्य की बादल सरकार पर सियासी हमला बोल दिया है। उन्होंने सरकार से पूछा कि आखिर पंजाब को क्या हो गया है। 2007 में राज्य में औद्योगिक विकास दर 21.5 प्रतिशत थी, जो 2015 में घटकर मात्र 2.1 प्रतिशत रह गई। उन्होंने कहा कि बादलों की अयोग्य नीतियों के कारण पंजाब की इंडस्ट्री को भारी नुक्सान उठाना पड़ा है परन्तु अब केवल 2 महीने और शेष रह गए हैं। कांग्रेस सत्ता में आने के बाद राज्य को औद्योगिक विकास पथ पर पुन: अग्रसर करेगी। 

 

कैप्टन ने 2007 वर्ष का हवाला  इसलिए दिया है क्योंकि उस समय कांग्रेस जब सत्ता से अलग हुई थी तो औद्योगिक विकास दर 21.5 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। जबकि पिछले 10 वर्षों में औद्योगिक विकास दर ने लगातार गिरावट का रुख लिया है। दूसरी तरफ उन्होंने एक बयान में कहा कि बादल सरकार चंडीगढ़ में सिविल सचिवालय स्टाफ के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, जिन्हें डी.ए. व पैंशन संबंधी फायदे नहीं दिए गए हैं, जबकि इसके विपरीत सरकार जन्मदिन पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। 


उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के 3500 करोड़ रुपए के बिल राजस्व विभाग के पास लंबित पड़े हैं। उन्होंन ेकहा कि बादल ने अपने जन्मदिन पर 5 करोड़ रुपए की राशि तो खर्च कर दी। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि कांग्रेस उनके साथ है तथा उनकी मांगों को पूरा करेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!