Edited By Updated: 20 May, 2017 01:58 AM
दिन-ब-दिन बढ़ती गर्मी के कारण शिक्षा मंत्री अरुना चौधरी ने छात्रों की सेहत को ध्यान में रखते....
चंडीगढ़/लुधियाना(विक्की): बढ़ती गर्मी को देखते हुए शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी ने पंजाब के सभी सरकारी, प्राइवेट, एडिड एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय तबदील करने के निर्देश दिए हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब के सभी प्राइमरी स्कूलों का समय 7.30 से दोपहर 12 बजे तक व सभी मिडल, हाई एवं सीनियर सैकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक किया गया है। यह आदेश 20 मई से लागू होगा। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए हैं कि इसकी जानकारी समस्त मंडल शिक्षा अधिकारियों, ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारियों तथा स्कूल मुखियों को दी जाए। गर्मियों की छुट्टियां 1 से 30 जून तक करने संबंधी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।