Edited By Updated: 16 Dec, 2016 10:58 PM
पंजाब के वामदलों भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), माक्र्सवादी कम्युनिस्ट ....
जालंधर: पंजाब के वामदलों भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय इंकलाबी माक्र्सवादी पार्टी (आर.एम.पी.आई.) और भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी लेनिनवादी सी.पी.आई. (एम.एल.) लिबरेशन पर आधारित वाम मोर्चा ने 62 सीटो से पंजाब विधानसभा का चुनाव लडऩे की घोषणा की है।
भारतीय इंकलाबी माक्र्सवादी पार्टी (आर.एम.पी.आई.) के महासचिव कामरेड मंगत राम पासला की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव लडऩे का फैसला किया गया। पासला ने बताया कि बैठक में 42 उम्मीदवारों की सूची बना ली गई है जिसे जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, नशा और माफिया की लूट जैसी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए वाम मोर्चा का चुनाव घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। घोषणा पत्र तैयार करने के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जिसमें भुपिन्दर सांभर, चरन सिंह विर्दी, सुखदर्शन और हरकंवल सिंह शामिल हैं।