Edited By Updated: 11 Mar, 2017 03:39 PM
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने लंबी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह को 22,770 मतों के अंतर से पराजित कर दिया।
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने लंबी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह को 22,770 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार बादल को 66,375 मत मिले, जबकि अमरिंदर सिंह को 43,605 वोट हासिल हुए। आप उम्मीदवार जनरैल सिंह 21,254 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।