Edited By Updated: 23 Jan, 2017 08:42 AM
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 में पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव में बाधा उत्पन्न होने का अंदेशा जताते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला कांग्रेस प्रधान राजिंद्र
जालंधर (अमित): पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 में पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव में बाधा उत्पन्न होने का अंदेशा जताते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला कांग्रेस प्रधान राजिंद्र बेरी की तरफ से भारतीय चुनाव आयोग के पास भेजी गई एक तथाकथित शिकायत, जिसे राजिंद्र बेरी ने पूरी तरह से नकार दिया था, उसके आधार पर डी.टी.ओ. दमनजीत सिंह मान के खिलाफ कार्रवाई की गई है और उनसे बतौर डी.टी.ओ. जालंधर का अतिरिक्त कार्यभार वापस ले लिया गया है। जानकारी के अनुसार भारतीय चुनाव आयोग के पास भेजी गई शिकायत में शिकायतकत्र्ता ने एस.डी.एम. मजीठा-कम-आर.ओ. दमनजीत सिंह मान, जिसके पास बतौर डी.टी.ओ. जालंधर का एडीशनल चार्ज है, उनके ऊपर यहां के ट्रांसपोर्टरों को प्रभावित करने की आशंका जताई है, क्योंकि वह यहां बतौर सैक्रेटरी आर.टी.ए. भी अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं।
शिकायतकत्र्ता का कहना है कि डिप्टी सी.एम. के साले बिक्रमजीत सिंह मजीठिया विधानसभा हलका मजीठा से चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए दमनजीत सिंह मान से बतौर डी.टी.ओ. जालंधर का एडीशनल चार्ज वापस लिया जाए। हालांकि दमनजीत से चार्ज वापस ले लिया गया है, मगर अभी तक डी.टी.ओ. के पद पर किसी अधिकारी की
नियुक्ति नहीं की गई है।