आम आदमी पार्टी से कोई मुकाबला नहीं : सुखबीर बादल

Edited By Updated: 17 Jan, 2017 02:10 PM

punjab election 2017

कांग्रेस ने अपने पांच साल के राज में एक भी काम नहीं किया जो हमने इन वर्षों में किए। हमने तीर्थ यात्रा के लिए रेलगाड़ी तथा बसें भेजी। 4 लेन, 6 लेन सड़कों का जाल बिछाया। लड़कियों के लिए धूरी में कालेज बनाया।

धूरी (शर्मा): कांग्रेस ने अपने पांच साल के राज में एक भी काम नहीं किया जो हमने इन वर्षों में किए। हमने तीर्थ यात्रा के लिए रेलगाड़ी तथा बसें भेजी। 4 लेन, 6 लेन सड़कों का जाल बिछाया। लड़कियों के लिए धूरी में कालेज बनाया। ये शब्द पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज नई अनाज मंडी धूरी में अकाली-भाजपा के उम्मीदवार हरी सिंह (प्रीत कंबाइन) के हक में एक चुनाव विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी से हमारा कोई मुकाबला नहीं है। अरविन्द केजरीवाल के बारे उन्होंने कहा कि जब वह पंजाब में आता है तो कहता है पानी पंजाब का है, दिल्ली जाकर कहता है कि हमें भी पानी मिलना चाहिए। जो अपने गुरु अन्ना हजारे का न बन सका वह पंजाब का क्या बनेगा। 

 धूरी से शिरोमणि अकाली दल/भाजपा के उम्मीदवार हरी सिंह ने कहा कि वे धूरी में नए उद्योग लगाएंगे जहां पर बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। वे यहां एक कालेज खोलेंगे जिसमें गरीबों को मुफ्त शिक्षा देकर नौकरी दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वे धूरी में स्टेडियम बनाकर यही विश्व कप भी कराएंगे।  राज्य सभा मैंबर तथा शिरोमणि अकाली दल के सचिव सुखदेव सिंह ढींडसा, भूपिंद्र सिंह भलवान मैंबर एस.जी. पी.सी.,नछत्तर सिंह जहांगीर ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर तेजा सिंह कमलापुर जिला प्रधान, शिरोमणि अकाली दल  विंग की प्रधान परमजीत कौर, जसबीर कौर खालसा, परमिंद्र सिंह ढींडसा, अमनबीर सिंह चैरी, ट्रक यूनियन के प्रधान गमदूर सिंह, सरपंच सुखपाल शर्मा, पुरुषोत्तम दास काला, नगर कौंसिल के प्रधान पुरुषोत्तम कांसल भी हाजिर थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!