Edited By Updated: 14 Jan, 2017 01:42 PM
कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह 14वीं लोकसभा के सदस्य थे।
जालंधरः कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह 14वीं लोकसभा के सदस्य थे। वह जालंधर संसदीय हलके का प्रतिनिधित्व करते थे। 1986 में राणा गुरजीत सिंह का पंजाब में पलायन हुआ और उन्होंने रोपड़ में पेपर मिल लगाई। इसके बाद उन्होंने अमृतसर जिले में शूगर मिल लगाई। राजनीतिक सफर की बात करें तो राणा गुरजीत कपूरथला हलके से एम.एल.ए. का चुनाव जीतकर सुर्खियों में आए। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सिर्फ एक चुनाव ही हारा है। उन्हें कांग्रेस के मजबूत नेताओं में माना जाता है। 2017 के विधानसभा चुनावों में राणा गुरजीत सिंह सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।