Edited By Updated: 30 Dec, 2016 09:57 AM
भाजपा के पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए चलाए गए रथ पर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तस्वीर न लगाए जाने पर अकाली दल के नेताओं में रोष फैल गया है।
जालंधर(बुलंद): भाजपा के पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए चलाए गए रथ पर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तस्वीर न लगाए जाने पर अकाली दल के नेताओं में रोष फैल गया है। मामले में आज एक प्रैस कांफ्रैंस करके शिअद जिला किसान विंग के प्रधान साहिब सिंह ढिल्लों ने कहा कि चुनावी रथ पर प्रकाश सिंह बादल की तस्वीर न लगाकर भाजपा ने गठबंधन धर्म का उल्लंघन किया है।
भाजपा की इस हरकत से पंजाब के अकाली दल के वर्करों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि इस चुनावी रथ पर तुरंत मुख्यमंत्री की तस्वीर लगाई जाए।