CM के हलके के 11% लोग नहीं जानते बादल MLA भी हैं

Edited By Updated: 28 Dec, 2016 09:15 AM

punjab election 2017

पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। अपने हलके के विधायकों और हलके में हुए विकास के बारे में लोग कितना जानते हैं इसको लेकर पंजाब केसरी इलैक्शन डैस्क ने पंजाब की 16 प्रमुख सीटों पर सर्वे करवाया है।

इलैक्शन डैस्क: पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। अपने हलके के विधायकों और हलके में हुए विकास के बारे में लोग कितना जानते हैं इसको लेकर पंजाब केसरी इलैक्शन डैस्क ने पंजाब की 16 प्रमुख सीटों पर सर्वे करवाया है। सर्वे में लोगों से 10 सवाल पूछे गए और कई रोचक बातें सामने आईं। 11% लोग अपने हलके के विधायक को जानते ही नहीं, 89 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें अपने विधायक के बारे में पता तो है लेकिन उसने काम क्या करवाए इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

इन विधानसभा हलकों में करवाया गया सर्वे

 

विस हलका        विधायक
लम्बी      प्रकाश सिंह बादल
मजीठा       बिक्रम सिंह मजीठिया
जलालाबाद       सुखबीर बादल
पटियाला        परनीत कौर
अमृतसर नार्थ   अनिल जोशी
जालंधर वेस्ट   भगत चूनी लाल
चमकौर साहिब  चरणजीत सिंह चन्नी
रोपड़                डा. दलजीत सिंह चीमा
होशियापुर  सुंदर शाम अरोड़ा
पठानकोट   अश्वनी शर्मा
सुनाम     परमिंद्र सिंह ढींडसा
कपूरथला   राणा गुरजीत सिंह
गिदड़बाहा   राजा वडि़ंग
भटिंडा     सरुप सिंगला
बरनाला   केवल सिंह
मोहाली        बलवीर सिंह सिद्धू  


सर्वे 1: आप अपने विधायक को जानते हैं?
जवाब

89 प्रतिशत- हां
11 प्रतिशत- नहीं


सर्वे 2: विधायक ने इलाके में कोई बड़ा काम किया?
जवाब

63.12 प्रतिशत- हां
36.88 प्रतिशत- नहीं


सर्वे 3: आपको कभी विधायक से काम पड़ा?
जवाब

61.31 प्रतिशत-  हां
38.69 प्रतिशत-  नहीं


सर्वे 4: विधायक के पास काम को गए तो काम हुआ?
जवाब

52.31 प्रतिशत- हां
47.69 प्रतिशत- नहीं

सर्वे 5:   विधायक समस्याएं सुनने आपके इलाके में आते हैं?
जवाब

59.75 प्रतिशत- हां
40.25 प्रतिशत- नहीं


सर्वे 6: विधायक हलके में कोई बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आए?
जवाब

38.81 प्रतिशत-  हां
61.19 प्रतिशत-  नहीं


सर्वे 7: एरिया की सबसे बड़ी समस्या हल हुई?
जवाब

53.87 प्रतिशत- हां
46.13 प्रतिशत- नहीं


सर्वे 8: विधायक के विरोधी उम्मीदवार को जानते हैं?
जवाब

79 प्रतिशत- हां
21 प्रतिशत- नहीं


सर्वे 9: अपोजीशन का कैंडीडेटसुख-दुख में काम आता है?
जवाब

88.75 प्रतिशत- हां
11.25 प्रतिशत- नहीं


सर्वे 10: विधायक ने हलके में विकास के काम करवाए?
जवाब

64.87 प्रतिशत- हां
35.13 प्रतिशत- नहीं

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!