Edited By Updated: 16 Dec, 2016 08:30 AM
विधायक चुने जाने के बाद जालंधर छावनी हलके के हर वर्ग को इंसाफ दिलाऊंगा, किसी से भी कोई भेदभाव नहीं रखा जाएगा।
जालंधर(महेश) : विधायक चुने जाने के बाद जालंधर छावनी हलके के हर वर्ग को इंसाफ दिलाऊंगा, किसी से भी कोई भेदभाव नहीं रखा जाएगा। यह बात बहुजन समाज पार्टी के जालंधर छावनी हलके से प्रत्याशी घोषित किए गए पार्टी के टकसाली नेता अमरीक बागड़ी ने कही। उन्होंने कहा कि वह पार्टी में पिछले 22 सालों से सेवा करते आ रहे हैं।
प्रापर्टी डीलर वैल्फेयर एसो. तथा व्यापार मंडल नकोदर के प्रधान के तौर पर भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे अमरीक बागड़ी ने कहा कि उन्हें पार्टी हाईकमान ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि बसपा सत्ता में आने के बाद पंजाब को पूरी तरह से नशा-मुक्त बनाएगी। कैंट की चुंगी को माफ करने को लेकर आज तक अकाली-भाजपा व कांग्रेस के अब तक चुने गए विधायकों ने केवल झूठे वायदे ही किए हैं लेकिन वह विधायक बनने के बाद सबसे पहले इस गंभीर समस्या का हल करवाएंगे। उनके साथ हाल ही में पंजाब प्रदेश कांग्रेस (लेबर सैल) के उप चेयरमैन का पद छोड़ कर बसपा में शामिल हुए लेख राज शर्मा ( जालंधर जोन के मंडल बसपा को-आर्डीनेटर) व बसपा के वरिष्ठ नेता जगदीश राणा सोफी पिंड भी मौजूद थे।