Edited By Updated: 11 Dec, 2016 12:52 PM
हर समय लोगों की हमदर्दी वसूलने के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा मीडिया पर आरोप लगाए जाते रहे हैं।
संगत मंडी (मनजीत): हर समय लोगों की हमदर्दी वसूलने के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा मीडिया पर आरोप लगाए जाते रहे हैं। अब ताजा मामला गांव दियोन का है जहां भटिंडा देहाती से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार रूपिंद्र रूबी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया बिकाऊ हो चुका है। इस कारण उन्हें अपनी प्राप्तियां बताने के लिए लोगों को फिल्म दिखानी पड़ रही है। जब एक पत्रकार द्वारा रूपिंद्र रूबी को सवाल किया गया कि वह सिद्ध करें कि वह कौन-से बिकाऊ मीडिया की बात कर रहे हैं तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। गौर हो कि इससे पहले भी भगवंत मान द्वारा मीडिया को बिकाऊ मीडिया बताया गया था जिस कारण विभिन्न प्रैस क्लबों द्वारा उनकी कवरेज का बायकाट किया गया था। अब इस विवाद में रूपिंद्र रूबी फंस गई। रूपिंद्र रूबी के इस बयान से समूह मीडिया में भारी रोष पाया जा रहा है। इस संबंधी रूपिंद्र रूबी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने यह टिप्पणी कुछ मीडिया कर्मचारियों के लिए की है सभी के लिए नहीं।