समराय तथा महेन्द्रू के बीच हुए विवाद का मामला: महेंद्र भगत, रमेश शर्मा सहित 14 भाजपाइयों पर केस दर्ज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Dec, 2017 01:42 PM

punjab corporation elections 2017

वार्ड नम्बर-78 में विगत रात्रि कांग्रेस के उम्मीदवार जगदीश समराय व भाजपा प्रत्याशी के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने थाने में हुए हंगामे की वीडियो क्लिप इत्यादि एकत्र की और थाना बस्ती बावा खेल में हंगामा करते हुए धरना-प्रदर्शन करने तथा...

जालंधर (प्रीत): वार्ड नम्बर-78 में विगत रात्रि कांग्रेस के उम्मीदवार जगदीश समराय व भाजपा प्रत्याशी के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने थाने में हुए हंगामे की वीडियो क्लिप इत्यादि एकत्र की और थाना बस्ती बावा खेल में हंगामा करते हुए धरना-प्रदर्शन करने तथा पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप में जालंधर वैस्ट एरिया से पूर्व मंत्री के बेटे, भाजपा के जिला प्रधान, निगम चुनावों में भाजपा के कुछ उम्मीदवारों तथा 3 महिला उम्मीदवारों के पतियों सहित 14 भाजपाइयों को नामजद कर केस दर्ज किया है, जबकि करीब 3 दर्जन धरनाकारियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि विवाद पर एम.एल.ए. सुशील रिंकू तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौके पर पहुंचे थे।


इन पर हुआ केस दर्ज
बस्ती बावा खेल के थाना प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. मोहिन्द्र सिंह के बयानों पर पुलिस ने पूर्व मंत्री भगत चूनी लाल के बेटे मोहिन्द्र भगत, जिला भाजपा के प्रधान रमेश शर्मा, अमित तनेजा, शीतल अंगुराल, प्रदीप खुल्लर पार्षद चुनाव लड़ रहे रवि महेन्द्रू, निगम चुनावों में भाजपा की उम्मीदवार श्वेता धीर के पति विनीत धीर, सुधा शर्मा के पति कमल शर्मा, कविता सेठ के पति सौरभ सेठ, अजय जोशी, रॉबिन सांपला, आशु महेन्द्रू, मुकेश महेन्द्रू, रमित पब्बी तथा उनके करीब 25-30 साथियों के खिलाफ धारा-143, 149, 186, 505 आई.पी.सी. के अधीन केस दर्ज किया है। एस.एच.ओ. सुखजिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस के पास नामजद आरोपियों व उनके साथियों द्वारा किए गए हंगामे संबंधी वीडियो क्लिप इत्यादि सबूत उपलब्ध हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

पुलिस अधिकारियों पर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप
थाने में हुए विवाद के पश्चात केस में नामजद किए गए सौरभ निवासी गुरु रविदास नगर व अन्य द्वारा नैशनल कमीशन ऑफ शैड्यूल कास्ट के डायरैक्टर को ए.सी.पी. वैस्ट और थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत भेजी गई है। शिकायत में दोनों अधिकारियों पर थाने में जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकत्र्ता ने बताया कि विगत रात्रि उन्हें पुलिस ने थाने में ही बंधक बना लिया और उक्त अधिकारियों ने सभी की मौजूदगी में जातिसूचक शब्द कहे। अधिकारियों पर उन्हें धमकाने का आरोप भी लगाया गया है।

एफ.आई.आर. की कॉपी लेने थाना पहुंचे तो थाना बना पुलिस छावनी
भाजपाइयों पर केस दर्ज होने का पता चलते ही भाजपा के लीगल सैल के एडवोकेट अनुज मेहता अपनी टीम के साथ दोपहर के समय थाना बस्ती बावा खेल पहुंचे। इसी बीच पुलिस ने हंगामे के अंदेशे के चलते थाने में पुलिस फोर्स एकत्र कर ली। वकीलों की टीम ने अधिकारियों के साथ बातचीत की और एफ.आई.आर. की कॉपी हासिल की।

नामजद आरोपी वैस्ट एरिया में ही कर रहे हैं खुलेआम प्रचार, पुलिस बनी है मूकदर्शक
थाना बस्ती बावा खेल में पुलिस ने भाजपाइयों के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन उनकी गिरफ्तारी के प्रयास नहीं कर रही है। आज दिन भर केस में नामजद सभी आरोपी अपने समर्थकों के साथ उम्मीदवारों के समर्थन में दिन भर वैस्ट एरिया में अपने-अपने वार्ड में प्रचार करते देखे गए। बताया जा रहा है कि कई बार पुलिस अधिकारियों का चुनावी रैली या प्रचार के दौरान उक्त नामजद आरोपियों के साथ आमना-सामना हुआ, लेकिन किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

कमिश्नरेट पुलिस को 1-2 दिन में नोटिस जारी होने की संभावना
थाना बस्ती बावा खेल में हुए हंगामे व केस दर्ज किए जाने के बाद भाजपा नेताओं की शिकायत पर नैशनल कमीशन ऑफ शैड्यूल कास्ट ने कड़ा संज्ञान लिया है। शिकायत मिलते ही घटना की जांच कमीशन के नॉर्थ हैड तथा रिजनल डायरैक्टर राज कुमार को सौंप दी गई है। पता चला है कि राज कुमार ने कमिश्नरेट जालंधर के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर घटना की जानकारी हासिल की है। मामले संबंधी 1-2 दिन में कमिश्नरेट पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी किए जाने की संभावना है।्र

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!