शिअद ने निगम चुनावों के दृष्टिगत की नियुक्तियां

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Dec, 2017 12:54 PM

punjab corporation elections 2017

शिरोमणि अकाली दल द्वारा नगर निगम चुनावों के मद्देनजर पार्टी वर्करों की सहायता करने और किसी प्रकार की धक्केशाही से बचने के लिए आज चुनावी बैठक प्रधान कुलवंत सिंह मन्नण की अध्यक्षा में की गई। इसमें शहर के 4 हलकों के उप को-आर्डीनेटर नियुक्त किए गए।

जालंधर(बुलंद): शिरोमणि अकाली दल द्वारा नगर निगम चुनावों के मद्देनजर पार्टी वर्करों की सहायता करने और किसी प्रकार की धक्केशाही से बचने के लिए आज चुनावी बैठक प्रधान कुलवंत सिंह मन्नण की अध्यक्षा में की गई। इसमें शहर के 4 हलकों के उप को-आर्डीनेटर नियुक्त किए गए।

हलका जालंधर कैंट से उप को-आर्डीनेटर सर्बजीत सिंह मक्कड़, नार्थ हलका से बलजीत सिंह नीलामहल, सैंट्रल हलका से परमजीत सिंह रायपुर और पश्चिमी हलका से गुरचरण सिंह चन्नी को ड्यूटी सौंपी गई। पार्टी द्वारा अमरजीत सिंह मौंटी व गुरप्रीत सिंह खालसा को आई.टी. विंग का प्रधान नियुक्त किया गया जबकि मङ्क्षनद्रपाल सिंह गुम्बर को ओवरआल इन्फार्मेशन देने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा हर हलके के लिए पार्टी के सीनियर नेताओं की टीमों का गठन किया गया है जो चुनावी प्रक्रिया पर नजर रखेंगी।

इनमें जालंधर कैंट के लिए परमिंद्र कौर पन्नू, गुरप्रताप सिंह पन्नू, सुखमिंद्र राजपाल व चरनजीत सिंह मक्कड़, नार्थ हलके के लिए सतपाल तूर, मनजिंद्र ढिल्लों, रजिंद्र सिंह नागरा, राजकुमार हंस, अमरजीत सिंह किशनपुरा, सतिंद्र सिंह पीता समेत दर्जन भर नेताओं को नियुक्त किया गया है।  हलका जालंधर कैंट के लिए मनजीत सिंह ट्रांसपोर्टर, हरजिंद्र सिंह ढींडसा,दविंद्र सिंह, गुरशरन टक्कर सहित दर्जनभर वर्कर शामिल हैं। हलका सैंट्रल के लिए अमरजीत सिंह मिट्ठा, कुलवंत सिंह निहंग, हरकोमलजीत सिंह रोमी, गगनदीप नागी सहित आधा दर्जन लोगों को नियुक्त किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!