Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Dec, 2017 10:33 AM
17 दिसम्बर को होने जा रहे नगर निगम चुनावों के लिए कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह से तैयार है। बारिश के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस कमिश्नर प्रवीण सिन्हा और डी.सी.पी. राजेन्द्र सिंह आज शाम करीब 3 घंटे तक शहर के दौरे पर रहे। पुलिस...
जालंधर (प्रीत): 17 दिसम्बर को होने जा रहे नगर निगम चुनावों के लिए कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह से तैयार है। बारिश के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस कमिश्नर प्रवीण सिन्हा और डी.सी.पी. राजेन्द्र सिंह आज शाम करीब 3 घंटे तक शहर के दौरे पर रहे। पुलिस कमिश्नर व डी.सी.पी. ने शहर के अधिकांश नाकों की अकस्मात चैकिंग की और साथ ही पैट्रोलिंग पार्टी को विभिन्न जगहों पर बुलाकर चौकस रहने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम चुनावों के लिए चुनावी माहौल गर्मा चुका है। विभिन्न पार्टियों के नेता व वर्कर दिन-रात इलाके में सरगर्मी से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा सैंसेटिव बूथ इत्यादि पर फोर्स तैनात करने के लिए तैयारी की जा रही है। पिछले हफ्ते चुनावी समर के दौरान शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 650 कर्मियों को कमिश्नरेट में तैनात किया गया, जोकि विभिन्न थानों में पहुंच चुके हैं। आज शाम करीब 5.30 बजे पुलिस कमिश्नर प्रवीण सिन्हा, डी.सी.पी. राजेन्द्र सिंह व अन्य अधिकारी शहर में नाकों पर पैट्रोङ्क्षलग पार्टी की चैकिंग के लिए अचानक निकल पड़े।