पंजाब कांग्रेस के कई पदाधिकारियों व जिला प्रधानों में आएंगी तबदीलियां

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Sep, 2017 01:19 AM

punjab congress office bearers and district presidents

पंजाब कांग्रेस के कई मौजूदा पदाधिकारियों व जिला प्रधानों में तबदीलिया...

जालंधर(धवन): पंजाब कांग्रेस के कई मौजूदा पदाधिकारियों व जिला प्रधानों में तबदीलियां आएंगी। राज्य में कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया चल रही है। इसे 31 अक्तूबर तक देश के अन्य राज्यों की तरह पूरा किया जाना है। कांग्रेसी हलकों ने बताया कि जो मौजूदा कांग्रेसी पदाधिकारी पंजाब में अमरेन्द्र सरकार में शामिल हो चुके हैं, उनके स्थान पर नए चेहरों को पार्टी द्वारा आगे लाने की कोशिश की जाएगी। इसी तरह कुछ विधायकों के स्थान पर नए चेहरे आगे लाए जा सकते हैं। 

अतीत में भी ऐसा ही होता आया है, जब राज्य में कांग्रेस सरकार बनने पर मंत्री बनने वाले कांग्रेसी नेताओं के स्थान पर नए पदाधिकारियों को पद दिए जाते हैं। मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा कांग्रेस के नए पदाधिकारियों को लेकर मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह के साथ चर्चा की जाएगी तथा उसके बाद नए पदाधिकारियों की सूची कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व को मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। अक्तूबर मध्य तक नई टीम को मंजूरी मिलने के आसार हैं। 

 

कांग्रेसी हलकों से पता चला है कि 20 सितम्बर तक ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्षों के चुनावों को सम्पन्न कर लिया जाएगा। चाहे यह औपचारिकता मात्र है, क्योंकि विधायकों की इच्छानुसार ब्लाक अध्यक्षों का चयन किया जाना है। बताया जाता है कि पंजाब की चुनाव अधिकारी कुमारी शैलजा ने पिछले दिनों राज्य के डी.आर.ओज के साथ बैठक कर चुनावी प्रक्रिया की समीक्षा की थी। इसी तरह से कई मौजूदा जिला अध्यक्षों के स्थान पर नए अध्यक्ष मनोनीत किए जा सकते हैं। यह भी पता चला है कि जिन जिलाध्यक्षों की कारगुजारी ठीक नहीं होगी, उनके स्थान पर नए जिलाध्यक्ष बनाने के संबंध में राज्य स्तर पर चर्चा चल रही है। 


नई बनने वाली प्रदेश टीम व जिलाध्यक्षों के नाम पर अंतिम मोहर तो केन्द्रीय नेतृत्व लगाई जानी है परन्तु राज्य में अब कांग्रेस सरकार होने के कारण जिलाध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारी बनने के लिए भी कई कांग्रेसी नेता भागदौड़ कर रहे हैं। क्योंकि अपनी सरकार होने के कारण जिलाध्यक्षों व प्रदेश पदाधिकारियों का महत्व काफी बढ़ जाता है, इसीलिए कांग्रेसी नेताओं में पद लेने के लिए काफी दौड़ लगी हुई है। 


अमरेन्द्र तथा जाखड़ में नए पदाधिकारियों को लेकर बनेगी सहमति
जाखड़ भी अपने कुछ निकटवर्तियों को संगठन में आगे लाने की कोशिश करेंगे। कै. अमरेन्द्र सिंह भी अपने निकटस्थ लोगों को संगठन में बनाए रखने के पक्ष में है। चूंकि कैप्टन तथा जाखड़ के मध्य आपसी तालमेल बना हुआ है, इसलिए संगठन में शामिल किए जाने वाले नेताओं व जिलाध्यक्षों के नामों पर दोनों शीर्ष नेताओं द्वारा आपसी सहमति बनाई जाएगी, जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस द्वारा सूची को कांग्रेस के केन्द्रीय हाईकमान के पास भेज दिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!